यूपी के 47 जिलों की 15.56 करोड़ जनसंख्या में खोजे जाएंगे कुष्ठ मरीज, लखनऊ में MLC ने किया शुभारम्भ, 14 दिनों तक चलेगा अभियान
केंद्र सरकार ने साल 2027 तक रखा है कुष्ठ उन्मूलन का लक्ष्य
Indinewsline, Lucknow:
लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 47 जनपदों में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान की शुरूआत हुई। लखनऊ के नवल किशोर रोड स्थित CHC से MLC मुकेश शर्मा ने शनिवार को अभियान का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक को शुरू हुआ 14 दिवसीय अभियान 12 मार्च तथा 17 और 18 मार्च को चलेगा। यह अभियान उन जनपदों में चलाया जा रहा है जहां या तो कुष्ठ के मरीजों की संख्या ज्यादा है या मानव संसाधन के अभाव में उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
हर कुष्ठ रोगी तक पहुंचकर त्वरित जांच और इलाज देकर उन्हें ग्रेड-2 की श्रेणी में जाने से रोकने का प्रयास
राज्य कुष्ठ अधिकारी डॉ. जया देहलवी ने बताया कि केंद्र सरकार ने साल 2027 तक कुष्ठ उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर कुष्ठ रोगी तक पहुंचा जाए और त्वरित जांच और इलाज देकर उन्हें ग्रेड-2 की श्रेणी में जाने से रोका जा सके।
कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की लक्षण के आधार पर करेंगे जांच
![]()
अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की लक्षण के आधार पर जांच करेंगे। इस अभियान में ट्रेस, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की प्रक्रिया अपनाते हुए रोगी की शीघ्र पहचान, जांच और इलाज किया जाता है।
47 जनपदों की 15.56 करोड़ की जनसंख्या को आच्छादित किये जाने का लक्ष्य
अभियान में 47 जनपदों की 15.56 करोड़ की जनसंख्या को आच्छादित किये जाने का लक्ष्य है। यह अभियान सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा। इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए 1,55, 575 टीम बनाई गयी है। एक टीम में दो लोग हैं।
Related Posts

