Bihar: शहाबुद्दीन की पत्नी व बेटे ओसामा RJD में शामिल, JDU नेता बोलें- ‘दोष हमें देते हैं और काम वही कर रहे हैं!’
राजद सुप्रीमो ने ही हिना और ओसामा को पार्टी की सदस्यता दिलाई
Indinewsline, Patna:
शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और उनके बेटे ओसामा शहाब, लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर तेजस्वी यादव के अलावा खुद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी मौजूद थे। राजद सुप्रीमो ने ही हिना और ओसामा को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। एक तस्वीर में तेजस्वी यादव ओसामा को हरी टोपी पहनाते नजर आ रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने जीत का दावा किया
हिना शहाब और ओसामा के राजद में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव जोश में नजर आए। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स पर एक पोस्ट किया और जीत का दावा किया। तेजस्वी यादव ने एक्स पर किए गए पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘जीत रहे हैं हम… जीत रहा है बिहार।’
हिना और ओसामा राजद की सदस्यता लेते नजर आ रहे
तेजस्वी यादव ने एक्स पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें नजर आ रहा है कि हिना शहाब और ओसामा राजद की सदस्यता लेते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर तेजस्वी यादव के अलावा खुद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी मौजूद थे। राजद सुप्रीमो ने ही हिना और ओसामा को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। एक तस्वीर में तेजस्वी यादव ओसामा को हरी टोपी पहनाते नजर आ रहे हैं।
Related Posts
