सीतापुर: सहायक नहर के कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा बना ग्रामीणों की जान का सबब
जल का तांडव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए
सीतापुर, बिसवां- मुकेश कुमार।
बिसवां क्षेत्र के सदरपुर इलाके में सोमवार को सहायक नहर कटने से ग्रामीणों में जल का तांडव रूप देखकर भगदड़ मच गई थी। कई गांव की आबादी से गुजरी सहायक शारदा नहर का बांध कमजोर होने से पानी के झटके से मिट्टी कट गई और कुछ ही देर में ही पानी कई गांवों को अपनी दहकती कोख मे भर लिया। उसके बाद जल का तांडव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में पानी घरों में भी घुस गया।
घटना की जानकारी होते ही तत्काल पानी को नहर में रोक दिया गया। पानी इतना अधिक था कि हजारों से अधिक संख्या में लोगों का जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया।
मवेशियों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। पुलिसकर्मी नाव में सवार होकर जल पुलिस के साथ हालत का जायजा ले रहे हैं। अभी पानी का बहाव रोक दिया गया है। पानी का भराव अभी भी सीमा से अधिक है। लोगों से अपील की गई है कि फिलहाल अभी अपने घरों को न जाए। सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
Related Posts



