पूर्व अध्यक्ष देहदानी मांगे राम गर्ग को जन्मजयंती पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा

0 36

नई दिल्ली

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने स्वर्गीय मागे राम गर्ग को याद करते हुये कहा कि आज उनके आगे की पूरी पीढ़ी समाज में अपना योगदान दे रही है और आज उनके बताए रास्तों पर चलकर समाज सेवा में लगी हुई है।  मांगे राम गर्ग एक ऐसे शख्स थे जिन्होंने अपने जीवन में बहुत मेहनत की और उनकी सबसे बड़ी पूंजी उनका सरल स्वभाव था जिसके चलते वह भाजपा ही नहीं सम्पूर्ण समाज के प्रिय थे।

सचदेवा ने कहा कि लोगों से सहजता से मिलता और सरलता से बोलना और समाज के लिए काम करना स्वर्गीय  मांगे राम गर्ग जी का स्वभाव था और भाजपा की दो पीढ़ियों के लिये उन्होंने बहुत से आदर्श रखे जिसके चलते भाजपा में कर्मठ कार्यकर्ताओं का विकास हुआ।वह अपने कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा ध्यान रखते थे और हमेशा सद कार्य करने की बात समझाते थे। समाज के लिये श्री मागे राम जी ने सेवा कार्य किया उसी को श्री सतीश गर्ग आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.