भजन संध्या एवं दिव्यांगों हेतु सहायता उपकरण वितरण कर दिल्ली भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष देहदानी मांगे राम गर्ग को जन्मजयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

0 28

नई दिल्ली

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, प्रखर समाज सेवी एवं देहदानी स्वर्गीय मांगे राम गर्ग की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आज मांगे राम गर्ग चेरिटेबल सोसायटी द्वारा एनडीएमसी कन्वेंशन सेन्टर में वरिष्ठ धर्मगुरूओं एवं भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. सुकृति माथुर द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये और एनजीओ सक्षम के सहयोग से दिव्यांगों हेतु सहायता उपकरण वितरित किये गये।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर महंत  नवल किशोर दास , विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हर्ष वर्धन,  विजय गोयल शामिल हुए।

महामंडलेश्वर महंत  नवल किशोर दास  ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुये कहा कि स्वर्गीय मांगे राम गर्ग अपने आप में एक पूर्ण संस्था थे जिन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा भाग धर्म यात्रा महासंघ की स्थापना और उससे दिल्ली के लाखों लोगों को जोड़ने में लगाया। समाज, संघ परिवार एवं राजनीतिक क्षेत्र सभी में उन्होंने अतुल्नीय योगदान दिया। इस दौरान आलोक कुमार ने कहा कि एक स्वस्थ एवं रोगमुक्त भारत का स्वप्न जिन लोगों ने बैठकर देखा था उनमें श्री मागे राम गर्ग थे और उनकी बताई गई बातों को हम आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की मृत्यु 18 लोगों के जीवन को बेहतर कर सकती है इस बात को  मागे राम गर्ग ने सार्थक बनाया। उनकी राजनीति पर टिप्पणी करना अधूरा रहेगा,

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.