CAA के नाम पर वोट बैंक की राजनीति कर रही है BJP: केजरीवाल

पाकिस्तानियों को दे रहे हैं भारतीय लोगों का हक,

0 45

नई दिल्ली

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर तकरार जारी है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CAA को भाजपा का चुनावी स्टंट बताया।
उन्होंने कहा कि ये वोट बैंक बनाने का खेल है, भाजपा वोट बैंक की राजनीति कर रही है। ये अपने देश हक पाकिस्तानियों को दे रहे हैं। CAA से उत्तर पूर्व के राज्यों को ज्यादा नुकसान होगा। दूसरे देश बाहरी लोगों को आने से रोकते हैं। भाजपा चुनावी फायदे के लिए CAA लाई है। भाजपा अपना वोट बैंक तैयार कर रही है। देश की मांग है कि CAA को वापस लिया जाए। देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
हम किसी हालत में अपने बच्चों के रोजगार दूसरे देश के लोगों को नहीं लेने देंगे। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। अगर ये इसे वापस नहीं लेते हैं, तो इस चुनाव में बीजेपी के खिलाफ वोट करके आप अपना गुस्सा जाहिर कीजिए। अपने बच्चों के लिए तो रोजगार है नहीं और पाकिस्तानियों को बुलाकर रोजगार देना चाहते हो, ये बात मेरी तो समझ से परे है।
भारत पूरी दुनिया से उल्टा चल रहा है। पूरी दुनिया में दूसरे देश के गरीब लोगों को आने से रोका जा रहा है, हम अपने दरवाजे उनके लिए खोल रहे हैं। जो भारत छाड़कर चले गए, उन कारोबारियों को वापस लाएं ना, ताकि नई फैक्ट्रियां खुलें और अपने बच्चों को रोजगार मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.