UP: अब सीधे जुड़कर मंत्री AK शर्मा से दर्ज करा सकेंगे शिकायतें, ‘Bhai’ ऐप की शुरुआत

संपूर्ण सुविधाएं एक ही डिजिटल सिस्टम पर होंगी उपलब्ध

0 68

लखनऊ, रिपोर्टर।
यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री AK शर्मा से अब आम जनता सीधा जुड़कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेगी। इस सुविधा के लिए मोबाईल पर ‘Bhai’ नाम से ऐप शुरू किया है। इसके माध्यम से संपूर्ण सुविधाएं एक ही डिजिटल सिस्टम पर उपलब्ध होंगी। इससे विशेष रूप से आम जनता मंत्री से सीधा संपर्क एवं संवाद कर सकेगी। अपनी शिकायतें बिना किसी रुकावट के उन तक तक पहुंचा सकते हैं।
मंत्री के कार्य दायित्वों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। फ़ोटो डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उनके के कार्यों व कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। मंत्री जी से संबंधित समाचार जान सकते हैं। उनके सोशल मीडिया के किसी प्लेटफार्म का अपडेट ले सकेंगे। अन्य भी देश-दुनिया की जानकारी मिलेगी।
यह ऐप Android और iOS दोनों ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ‘Bhai’ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं…
Android App Play Store Link
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gccloud.onlinebhai
Apple iOS App Store Link
https://apps.apple.com/in/app/bhai/id6479185703
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री AK शर्मा आधुनिक तकनीक के साथ प्रौद्योगिकी का भरपूर प्रयोग करते हैं। पूर्व में अधिकारी के रूप
में उन्होंने SWAGAT एवं PRAGATI जैसी विश्व विख्यात एवं पुरस्कृत डिजिटल प्लेटफार्म मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में बनाये। साथ ही जब वह भारत सरकार में MSME मंत्रालय के सचिव थे तब उन्होंने CHAMPIONS ऑनलाइन सेवा और UDYAM रजिस्ट्रेशन Portal बनाया। बड़ी बात यह है कि ये सारी व्यवस्थाएँ बीसों साल से संबंधित विभागों एवं कार्यालयों में चल रही हैं।
AK शर्मा जब उत्तर प्रदेश में मंत्री बने तो उसके साथ ही SAMBHAV ऑनलाइन जन सुनवाई पोर्टल एवं Tej ऑनलाइन सुविधा बनाया। नगर निकायों में रोजाना साफ़-सफ़ाई के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए Dedicated Control & Command Center (DCCC) बनाया। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु बिल के बारे में SMS भेजने से लेकर सेवाओं के सुधार और अन्य शिकायतों के लिए हर महीने उन्होंने नये नये तकनीक आधारित प्रयोग किए हैं। दोनों विभागों के दैनिक काम-काज को काफ़ी हद तक उन्होंने डिजिटाइज़ कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.