इस बार देश की दिशा एवं दशा को बदलने वाला चुनाव होगा -अजय राय

भाजपा ने अपने दस साल के कुशासन में सरकारी संस्थाओं के दुरूपयोग से की लोकतंत्र की हत्या

0 76

लखनऊ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि इस बार देश की दिशा एवं दशा को बदलने वाले लोकसभा चुनाव होंगे। पिछले दस सालों में भाजपा के कुशासन ने देश की सतत विकासशील गति को ना सिर्फ रोका है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से पीछे भी धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुन: इस देश को विकास की डगर पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री राय ने कहा कि भाजपा ने अपने दस साल के कुशासन में सरकारी संस्थाओं के दुरूपयोग से लोकतंत्र की हत्या की। झूठे वादे कर इस देश की जनता को छला, धार्मिक उन्माद बढ़ाकर इस देश मे सामाजिक सौहार्द को बिगाडऩे का कुकृत्य किया है, लेकिन अब इस देश की जनता जागरूक हो चुकी है और वह आसन्न चुनाव में कांग्रेस की न्याय गारंटियों पर विश्वास कर लोकतंत्र में आस्था रखते हुए इस बार कांग्रेस पार्टी को वोट देने का मन बना चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चाहे आधी आबादी को सरकारी नौकरियों में हिस्सा देने की बात या किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना, युवाओं के लिए पहली नौकरी की व्यवस्था या राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तर्ज पर मुफ्त चिकित्सा की बात हो, व्यापारियों की सहूलियत के लिए जीएसटी के पुन: संरचना की पहल हो या विद्यार्थियों के लिए लोन माफी का प्रावधान हो प्रत्येक वर्ग के साथ कांग्रेस पार्टी न्याय पत्र के जरिये न्याय करने के संकल्प के साथ आगामी लोकसभा चुनाव लडेगी।
श्री राय ने कहा कि हम हम इस चुनाव में न्याय पत्र के 5 न्याय एवं 25 गारंटियों को आधार बनाकर जनता के बीच में जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह कांग्रेस का न्याय पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा लगातार जनता के सम्पर्क में रहकर और उनकी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कभी कोई फर्क नहीं रहा। हमने पहले भी किसानों के लोन माफ किये हैं। देश में पारदर्शिता के लिए आटीआई जैसे कानून को अस्तित्व में लाये हैं। मनरेगा के जरिये रोजगार को सुनिश्चित किया है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भोजन का अधिकार दिया है। आरटीआई के जरिये शिक्षा को हर वर्ग में पहुचाने की ईमानदार कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय पत्र के अपने सभी वादों को निभायेगी और जनता को दस साल के भाजपा के इस कुशासन से मुक्त करायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.