‘टीबी हारेगा-देश जीतेगा’: लखनऊ में मंडल रेल अस्पताल में निकाली जागरूकता रैली, रेल प्रबंधक ने किया रवाना
रेल प्रबंधक आदित्य ने सभी को दिलाई टीबी मुक्त जनपद की शपथ
Indinewsline, Lucknow:
लखनऊ में बादशाह नगर स्थित मंडल रेल अस्पताल से शनिवार को टीबी की रोकथाम के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गयी। जिसे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर के मंडल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। लखनऊ में एक जनवरी से 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान चल रहा है। इस अवसर आदित्य ने सभी को टीबी मुक्त जनपद की शपथ भी दिलाई।
सभी के प्रयासों से ‘टीबी हारेगा और देश जीतेगा’
![]()
जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य कुमार ने कहा कि टीबी उन्मूलन को लेकर प्रधानमंत्री ने साल 2025 के अंत तक का लक्ष्य रखा है। सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस मुहिम में सहयोग करें। सभी के प्रयासों से ‘टीबी हारेगा और देश जीतेगा।’
100 दिवसीय टीबी अभियान ने पूरे किए 18 दिन
Related Posts

