सपा सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा, महाकुंभ पर की थी अशोभनीय टिप्पणी

रविदास जयंती के दिन जिले के शादियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में अफजाल अंसारी पर हिन्दू धर्म के खिलाफ भावनाएं आहत करने का आरोप

0 271

Indinewsline, Lucknow/Ghazipur:
प्रयागराज महाकुम्भ पर अशोभनीय टिप्पणी के आरोप में गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज हुआ है। रविदास जयंती के दिन जिले के शादियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में अफजाल अंसारी पर हिन्दू धर्म के खिलाफ भावनाएं आहत करने का आरोप है।

संगम तट पर नहाकर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा, यानि नर्क में सीटें खाली रहेंगी
अफजाल ने कहा था “मान्यता है कि संगम तट पर नहाकर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा। पाप धुल जाएगा इसका मतलब आगे बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा। ऐसे में जो भीड़ देखने को मिल रही उससे लगता है कि अब नर्क में कोई बचेगा ही नहीं और उधर हाउसफुल हो जाएगा।”

शादियाबाद थाना में मुकदमा दर्ज
जानकारी के मुताबिक जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवप्रकाश सिंह की तहरीर पर शादियाबाद थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।

Leave A Reply