एम्स में आया संदेश एप, जानें डॉक्टर अब कैसे करेंगे आपस में बात

एनआईसी ने किया एप को तैयार, सभी विभागों और स्टाफ सदस्यों के बीच होगी बेहतर कनेक्टिविटी, जल्द कर सकेंगे सूचना साझा

0 128
नई दिल्ली
साइबर अटैक के बाद एम्स के डॉक्टर अब संदेश एप पर बात करेगे। एम्स की मुख्य प्रवक्ता डॉ. रीमा दादा ने बताया कि एनआईसी द्वारा तैयार इस एप की मदद से एम्स के सभी विभागों और स्टाफ सदस्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी, त्वरित सूचना साझाकरण और निर्बाध समन्वय हो सकेगा।
इसका उपयोग विशेष रूप से विभिन्न डॉक्टरों और विभागों के बीच रोगी देखभाल रिकॉर्ड के आदान-प्रदान के लिए किया जाएगा। यह विभागों के बीच परामर्श को सुविधाजनक और तेज करेगा। इस एप के माध्यम से पूरे रोगी रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से साझा किया जा सकता है। इससे रेफरल नीति में तेजी आएगी।
Leave A Reply