सेव एनवायरनमेंट पर राउंड टेबल कांफ्रेंस 15 मई : गोपाल राय

प्रदूषण स्रोत संबंधी अध्ययन रिपोर्ट साझा करेगी दिल्ली सरकार

0 147

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार अगले महीने एक अहम गोलमेज सम्मेलन का आयोजन करेगी जिसमें सभी साझेदारों के साथ वास्तविक समय में प्रदूषणों के स्रोतों की जानकारी साझा करेगी और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को कम करने के लिए रणनीति विकसित की जाएगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को यह जानकारी दी। राय ने बताया कि यह सम्मेलन 15 मई को दिल्ली सचिवालय में आयोजित किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इस सम्मेलन में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सफर, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, भारत मौसम विज्ञान विभाग, विश्व बैंक, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट, टेरी और एनसीआर के राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

Leave A Reply