सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ के PGI में ली अंतिम सांस

सपा नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, PGI में हुआ देहांत

288

Lucknow: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार रात SGPGI लखनऊ में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। PGI निदेशक डॉ. आरके धीमान ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि चौधरी कई दिनों से पोस्टऑपरेटिव ICU में भर्ती थे। उन्हें डायबिटीज और हाई BP समेत कई बीमारियां थीं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

पूरे प्रदेश में शोक की लहर

निधन की खबर मिलते ही PGI में परिवार के लोग, सपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए। पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

अखिलेश यादव ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने X पर लिखा – “समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

8 बार के विधायक, छात्र राजनीति से शुरू किया सफर

रामगोविंद चौधरी मूल रूप से बलिया के गोसाईंपुर के रहने वाले थे। जन्म 9 जुलाई 1953 को हुआ। लखनऊ विश्वविद्यालय से LLB करने के बाद वकालत की, फिर छात्र राजनीति में आए।1977 में चिलकहर सीट से पहली बार विधायक बने। 1980, 1985, 1989, 1991 में लगातार जीते।

अखिलेश के सबसे करीबी नेताओं में मिली थी जगह

मुलायम सिंह यादव की सरकार में 1990-91 में उद्यान मंत्री रहे। 2002, 2012 में बांसडीह से जीते और अखिलेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री बने। 2017 में जीत के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए थे। वे अखिलेश के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते थे।

Comments are closed.