रेलवे ने अभियान में लखनऊ स्टेशन पर 11 व वाराणसी जं. पर 05 अनधिकृत वेंडर पकड़े

लखनऊ मंडल में अनधिकृत वेंडिंग के विरुद्ध चला सघन जांच अभियान

7

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम एवं RPF ने संयुक्त अभियान में 16 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा है, जो यात्रियों को खाद्य पैकेट बेच रहे थे। जांच में मौके पर ये वेंडर वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सभी को रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया गया।

अचानक शुरू की गई जांच

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, मंगलवार को देर शाम लखनऊ स्टेशन पर अचानक जांच शुरू की गई। प्लेटफॉर्म संख्या 06/07 पर खड़ी लौकहा बाज़ार- आनंद विहार टर्मिनल (04013) व 01 पर दुर्ग्याणा एक्सप्रेस (12358) की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान कुल 11 अनधिकृत वेंडरों को बिना किसी वैध दस्तावेज के यात्रियों को खाद्य पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया।

बिना किसी वैध दस्तावेज के यात्रियों को बेच रहे थे खाद्य सामग्री एवं पानी की बोतलें

इसी तरह मंगलवार को वाराणसी जं. पर प्लेटफॉर्म 02 पर खड़ी बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस (19091) में वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम, RPF एवं टिकट चेकिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 05 अनधिकृत वेंडर बिना किसी वैध दस्तावेज के यात्रियों को खाद्य सामग्री एवं पानी की बोतलें बेचते हुए पाए गए। सभी को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु RPF वाराणसी के सुपुर्द किया गया।

लगातार चलता रहेगा यह जांच अभियान

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने कहा कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खानपान सामग्री उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसरों में अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियानों को भविष्य में भी और अधिक व्यापकता एवं सख्ती के साथ निरंतर जारी रखा जाएगा।

Comments are closed.