PM ने भरी तेजस में उड़ान, कहा ये है Make in India का कमाल

मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत तेजस को किया गया है अपग्रेड

0 144

नई दिल्ली
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेजस में उड़ान भरी। तेजस को अपग्रेड करने के लिए भारतीय वायु सेवा ने डीआरडीओ और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है। इस कोशिश के तहत अपडेट हुए तेजस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ान भरी है।

अपने उड़ान के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave A Reply