नहीं पकेगी विपक्ष की खिचड़ी, UP की सभी 80 सीटों पर होगा NDA का कब्जा : रविन्द्र मणि निषाद

मछुआ समुदाय के लिए विपक्ष ने कुछ नहीं किया, SP-BSP के सहयोग से चलाई 30 साल सरकार

0 145

लखनऊ।
लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में कोई भी पार्टी उत्तर प्रदेश को हल्के में नहीं लेता। यहां की 80 सीटें प्रधानमंत्री की कुर्सी तक का सफर करवती है। इस बार उत्तर प्रदेश का क्या मिजाज है और राजनीतिक हवा किस और बहेगी। इसे लेकर इंडिन्यूजलाइन के संवाददाता विजय प्रकाश राय ने निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र मणि निषाद से खास बातचीत की। पेश हैं बा​तचीत के कुछ अंश

 

1 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है, इसमें निषाद पार्टी कहा खड़ी है

निषाद पार्टी प्रदेश के सभी 80 सीटों पर मजबूत है। पार्टी का एक ही लक्ष्य है एनडीए पूरी मजबूती से सभी 80 सीटों पर कब्जा करें और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी का एक—एक कार्यकर्ता दिन रात काम में लगा है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद सभी सातों विंग के साथ अलग—अलग क्षेत्रों में जनसभाएं कर रहे हैं। चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे दी गई है।

 

2 विपक्ष भी तो एक हो गया है, उनकी एकता चुनौती नहीं देगी।

विपक्ष बचा ही कहा है। उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है। प्रदेश की जनता भी उन्हें समझ गई है। इस बार विपक्ष की खिचड़ी गलने वाली नहीं है। इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में वह पहले ही बिखर गए थे। लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें दिन में तारे दिखा देगी। इस बार देखना इतिहास में पहली बार विपक्ष इनती बुरी तरह से हारेगी कि उनके पास कुछ नहीं बचेगा, उनका बचा खुचा सब उजड़ जाएगा।

3 विपक्ष जाति जनगणना करवाने पर जोर दे रही है, उससे नुकसान नहीं होगा

विपक्ष के पास कुछ बचा नहीं कहने के लिए। वह किस मुंह से जाति जनगणना की बात कर रहे है। उत्तर प्रदेश के सपा—बसपा के सहयोग से केंद्र में 30 साल सरकार रही विपक्ष की। उस समय उन्हें कुछ याद नहीं आया। भाजपा की सरकार आने के बाद से मछुआ समुदाय के लिए अच्छा काम होना शुरू हुआ है जल्द ही सभी समस्याएं भी दूर हो जाएगी। विपक्ष किस आधार पर जाति जनगणना की बात करते है। संविधान में हमारे लिए जो कहा है उसकी चर्चा क्यों नही करते। विपक्ष बस लोगों को गुमराह करना चाहता है।

4 लोकसभा चुनाव की बात करें तो निषाद पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी

ये गठबंधन तय करेगा। निषाद पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हम भाजपा को बड़ा भाई मानते है और हमें विश्वास है कि भाजपा हमारा सम्मान करेगी। निषाद पार्टी आज प्रदेश स्तर पर विस्तार कर चुकी है। पार्टी किसी एक—दो सीट के लिए काम नहीं कर रही बल्कि सभी 80 सीटों पर जितने के लिए काम कर रही है। एनडीए जो तय करेगा उस सीटों पर रिकार्ड मतों से जीतकर हमारे उम्मीदवार संसद में पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.