मोदी जी बड़े पक्षधर तो विपक्ष एक धर्म विशेष को देना चाहता है आरक्षण- पुष्कर सिंह धामी

राहुल बाबा और अखिलेश बाबा को देश की समझ कम

0 66
लखनऊ,रिपोर्टर।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मोदी जी और भाजपा कभी आरक्षण के विरोध में नहीं रहे। मोदी जी आरक्षण के बहुत बड़े पक्षधर रहे हैं। यह जरूर है कि राहुल बाबा और अखिलेश बाबा विदेशों में पढ़कर आये हैं इसलिए दोनों को देश की समझ कम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन पत्र दाखिला करने के मौके पर लखनऊ आये पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा को 400 सीट मिलने पर संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने से जुड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दावों पर तंज कसा और कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश बाबा विदेशों में पढ़कर आये हैं, इसलिए दोनों को देश के बारे में कम समझ है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आरोप लगाया कि आरक्षण का पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के लिए जो प्रावधान संविधान में किया गया है, उस आरक्षण को ये (विपक्षी दल) लोग बांटना चाहते हैं। वह भी एक धर्म विशेष के लोगों को देना चाहते हैं। उनकी जो निजीं संपत्तियां हैं, मेहनत से कमाई है, उस कमाई को भी एक वर्ग विशेष (मुसलमानों) को देना चाहते हैं। धामी ने एक सवाल के जवाब में कहा, उत्तराखंड में पांच सीट के मतदाता प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्य लड़ाई किसी से नहीं है। हमारी लड़ाई खुद से है कि हम पांच सीट में से कौन सी सीट पर सबसे ज्यादा मतों से जीतेंगे। विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इंडिया गठबंधन का कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग भली भांति जानते हैं कि यह गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं, यह परिवार और भ्रष्टाचार को बचाने के लिए है, भ्रष्टाचार बढ़ाने के लिए है।
धामी ने दावा किया कि ये गठबंधन अपना अस्तित्व बचाने के लिए है, इसलिए लोगों का भरोसा इस गठबंधन पर नहीं है। धामी ने कहा कि यह परिवारवादी दलों और देश में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण करने वाले सारे लोगों का गठबंधन है, यह भानुमति का कुनबा है। समान नागरिक संहिता के बारे में उन्होंने कहा कि, हम कह सकते हैं कि समान नागरिक संहिता को लेकर उत्तराखंड के अंदर विधेयक बन गया है। इसे भाजपा के संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में लागू करने का संकल्प लिया गया है। धामी ने दावा किया कि देश आज समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि देश एक निशान, एक विधान, एक प्रधान पर चल पड़ा है और अनुच्छेद 320 समाप्त कर दिया गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.