विधायक शिवचरण गोयल बने दिल्ली नगर निगम के सदस्य

विधायक गोयल ने केजरीवाल और शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

0 204

नई दिल्ली, रिपोर्टर।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुशंसा पर मोतीनगर के विधायक शिवचरण गोयल को दिल्ली नगर निगम में सदस्य बनाया गया है। पूरी दिल्ली से इसमें 14 विधायकों को सदस्य बनाया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल द्वारा विधानसभा के निम्नलिखित सदस्यों को दिल्ली नगर निगम में प्रतिनिधित्व करने के लिए नामांकित किया गया है। इसके लिए विधायक गोयल ने केजरीवाल और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

Leave A Reply