West Bangal : TMC ने लोकसभा चुनाव को लेकर जारी किया घोषणा पत्र, राज्य में लागू नहीं होगी एनआरसी

0 121

नई दिल्ली
देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने घोषणापत्र जारी किया। पार्टी के घोषणापत्र में बंगाल में एनआरसी लागू न होने देने का एलान किया गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें लिखा गया है कि ‘हमे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करते हुए खुशी हो रही है। दीदी की शपथ के साथ हम हर भारतीय को रोजगार की गारंटी, सभी को घर, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, किसानों को एमएसपी, एससी-एसटी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति देने की कसम खाते हैं। हम साथ में भाजपा के जमींदारों को उखाड़ फेकेंगे और सभी के सम्मानित जिंदगी सुनिश्चित करेंगे।

Leave A Reply