LUCKNOW: व्यापारी से गैस एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर 12 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

0 182

लखनऊ
पारा कोतवाली में व्यापारी ने गैस एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर 12 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
तिवारी नगर निवासी अरविंद कुमार के मोबाइल पर एक लिंक आया था। जिसमें हरदोई के जलालाबाद में गैस एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप का आवेदन था। अरविंद ने यह फार्म भर दिया। इसके बाद उनसे रजिस्ट्रेशन, डीलर सर्टिफिकेट, एनओसी, सिक्योरिटी डिपॉजिट और इंश्योरेंस के नाम पर करीब 12 लाख 78 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद रुपयों की मांग की गई। मना करने पर आरोपी ने मोबाइल नम्बर बंद कर दिया। इसके बाद अरविंद की धोखाधड़ी किए जाने का अंदाजा हुआ।
इंस्पेक्टर पारा श्रीकांत राय ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से पड़ताल की जा रही है।

Leave A Reply