लखनऊ मंडल के स्वास्थ्य निरीक्षकों ने स्टेशनों पर खान-पान स्टालों का किया निरीक्षण

निरीक्षण में सभी जांचे गए बिंदु संतोषजनक पाए

10

Lucknow: लखनऊ मंडल के स्वास्थ्य निरीक्षकों ने शनिवार को मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी, उन्नाव एवं जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशनों पर स्थित खान-पान स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस, मेडिकल प्रमाण-पत्र, खाद्य स्टॉल की साफ-सफाई एवं स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि तथा उचित भंडारण की जांच की गई।

इन प्रतिष्ठानों का हुआ निरीक्षण

Lucknow
Lucknow

इस दौरान मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित R.K. Food Products & Fast Food Unit, अमेठी के प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित Refreshment Room तथा जौनपुर सिटी एवं उन्नाव के प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित फूड स्टॉल का निरीक्षण किया गया। वहीं रविवार को अयोध्या कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 स्थित Refreshment Room का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण मेें सभी जांचे गए बिंदु संतोषजनक मिले

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी जांचे गए बिंदु संतोषजनक पाए गए। लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खान-पान उपलब्ध कराने के लिए खाद्य इकाइयों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण जारी है।

DRM के मार्गदर्शन में चल रही कार्रवाई

Lucknow
Lucknow

उन्होंने बताया कि यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से DRM सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु चंद सक्सेना व अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (स्वास्थ्य) डॉ. पंकज गोयल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत खान-पान स्टॉलों की जांच की जा रही है।

Comments are closed.