Lok Shabha Election: सुनीता केजरीवाल के बाद दिल्ली में भगवंत मान करेंगे रोड शो

0 101

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में प्रचार करते नजर आएंगे। वह ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में 11 मई को रोड शो करेंगे। इसमें पार्टी के कार्यकर्ता सहित मुख्यमंत्री केजरीवाल के समर्थन करने वाले लोग भी शामिल होंगे। कथित शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल बंद है। इसके बाद सुनीता केजरीवाल की सहभागिता राजनीति में लगातार बढ़ रही है।

आम आदमी पार्टी दिल्ली में सातों सीट पर कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। वहीं आप ने चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव मैदान में उतारे है। बता दें कि दिल्ली की सभी सातों सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा जबकि नतीजे चार जून को आएंगे।

Leave A Reply