Lok Sabha Elections: जेपी आग्रवाल के जलसे के दौरान अवैध पटखों से हमदर्द बिल्डिंग में लगी आग

भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस प्रत्याशी पर केस दर्ज करने की मांग 

0 103

नई दिल्ली

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर उनका ध्यान कल देर शाम पुरानी दिल्ली के लाल कुआँ में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल के एक जलसे के दौरान अवैध रूप से चलाये गये पटाखों से हमदर्द क्षमा बिल्डिंग में लगी आग की ओर आकृष्ट किया है और पटाखे चलाने के दोषियों पर कुर्की मांग की है।

कपूर ने पत्र में कहा है की थाना हौज काज़ी पुलिस को घटना की पूरी जानकारी है पर उन्होने अवैध पटाखे चलाने एवं उससे आग लगने की घटना पर मामला पंजीकृत नही किया। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने चुनाव अधिकारी से कहा है की क्योंकि यह चुनाव जलसे में अवैध पटाखे जलाने का मामला है अतः चुनाव आयोग संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई करे।

Leave A Reply