Lok sabha elections: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने दिया इस्तीफा, लिखी चिठ्ठी

0 197

नई दिल्ली

दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव के बीच अरविंदर सिंह लवली ने  रविवार को दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा भेजा है। खरगे को लिखे पत्र में लवली ने इस्तीफा देने की वजह भी बताई है। अरविंद सिंह लवली ने खरगे को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी। जिसका गठबंधन कांग्रेस पार्टी के झूठे मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार किया गया था और जिसके आधे कैबिनेट मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं।

 

इसके बाद भी दिल्ली में कांग्रेस ने आदम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। हमने पार्टी के निर्णय का सम्मान किया। मैंने न सिर्फ निर्णय का समर्थन किया बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि पूरी राज्य इकाई हाईकमान के अंतिम आदेश का सम्मान करे। एआईसीसी महासचिव के निर्देश पर मैं सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके आवास पर भी गया था।

 

 

Leave A Reply