लोकसभा चुनाव-2024: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव से पहले ही सूरत में भाजपा की बड़ी जीत, पढ़ें पूरी खबर?

कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द होने के बाद भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित

0 73

अहमदाबाद, रिपोर्टर।
लोकसभा चुनाव- 2024: गुजरात में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। सूरत में एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द होने के बाद भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा ने यहां पहली जीत दर्ज कर सबको चौका दिया है। नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन सभी आठ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी पीछे खींच ली। इसके बाद भाजपा के प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव आयोग की तरफ इसका ऐलान किया जाएगा।
सूरत में एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द होने पर समीकरण बदल गए थे। बीएसपी के कैंडिडेट प्यारे लाल भारती से सबसे आखिरी में पर्चा वापस लिया। मुकेश दलाल को भाजपा के प्रदेश प्रमुख CR पाटिल को करीबी और विश्वस्त माना जाता है। सूरत के इतिहास में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले दलाल पहले सांसद बने हैं।
सूरत लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में सिर्फ मुकेश दलाल के रह जाने पर वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव आयोग की तरफ से दलाल की जीत की औपचारिक घोषणा की जाएगी। अब गुजरात की 25 सीटों के आगामी सात मई को वोट डाले जाएंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी ने हाई कोर्ट का रुख किया है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में नामांकन पत्रों की वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद मुकेश दलाल विजयी हो गए हैं।
सूरत में कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी और उनके डमी कैंडिडेट का नामांकन रद्द होने के बाद घटनाक्रम तेजी से बदल गया था, इसके बाद भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल के निर्विरोध निर्वाचन की अटकलें शुरू हो गई थीं, हालांकि मुकेश दलाल इसके बाद भी प्रचार में जुटे थे। निर्विरोध जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि वे 7 मई तक लोगों के बीच रहेंगे और प्रचार करेंगे।
सूरत लोकसभा निर्विरोध जीते मुकेश दलाल सूरत भाजपा के महासचिव हैं। मोढ वणिक समुदाय से आने वाले मुकेश दलाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष CR पाटिल के विश्वस्त माने जाते हैं। वह वर्तमान में एसडीसीए समिति के सदस्य हैं। वह सूरत नगर निगम (एसएमसी) के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले दलाल भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर काम कर चुके हैं। दलाल एसएमसी में 3 बार पार्षद, 5 बार स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे। दलाल सूरत पीपुल्स कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने कॉमर्स में स्नातक और एलएलबी, एमबीए फाइनेंस की पढ़ाई की है। दलाल 1981 से भाजपा से जुड़े थे। सूरत से अभी तक दर्शना जरदोश सांसद हैं। इस बार पार्टी ने बदलाव करते हुए मुकेश दलाल को उतारा था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.