Jantar Mantar: संजय सिंह बोलें- केजरीवाल ईमानदार थे, हैं और रहेंगे, बड़ी साजिश के तहत हुई गिरफ्तारी

संजय सिंह ने BJP को बताया 'भंगारू जनता पार्टी'।

0 79

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को जंतर- मंतर पर सामूहिक उपवास चल रहा है। इस दौरान राज्यसभा संजय सिंह ने कहा, बड़ी साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बीजेपी का नया नाम ‘भंगारू जनता पार्टी’ दिया।
यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा, केजरीवाल ईमानदार थे, हैं और रहेंगे। वह मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। भाजपा ने उन पर जो मुकदमा बनाया है। जो केजरीवाल के खिलाफ दसवीं का बच्चा भी बता देगा की उनपर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है।
संजय सिंह ने कहा, 162 ED, 294 CBI व 456 गवाह हैं। दोनों जांच एजेंसी ने 50 हजार पन्नो की चार्ज शीट दायर की है। चार जगह केवल केजरीवाल का नाम आया है। आरोप लगाया कि केजरीवाल का नाम दबाव बनाकर डाला गया है।
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, मनगुंटा रेड्डी व राघव रेड्डी ने 10 बयान दिए है। आखिरी वाले में केजरीवाल का नाम लिया है। जिस कागज में केजरीवाल की ईमानदारी के सबूत हैं, वह ED छुपा रही है। शरथ रेड्डी ने 10 बयान में नाम नहीं लिया, अंतिम के 2 बयान में केजरीवाल का नाम लिया।
संजय सिंह ने कहा, मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिलती। कमर दर्द के बहाने पर शरद रेड्डी को जमानत मिल गई। मनीष सिसोदिया की पत्नी बीमार हैं। फिर भी उसे जमानत नही मिलती। संजय सिंह का कहना है कि आरोपी शरथ रेड्डी ने भाजपा को 55 करोड़ रुपये का फंड दे दिया है।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, शराब घोटाला भाजपा ने किया है। LG को कहा कि चिट्ठी लिखी CBI, ED, इनकम टैक्स की जांच करवाओ। उन्होंने दोहराया, आबकारी नीति घोटाले के आरोपी से भाजपा ने 55 करोड़ का फंड लिया। LG को तुरंत भाजपा की जांच करवानी चाहिए। बीजेपी के शराब घोटाले 55 करोड़ की ट्रेल की जांच करवाई जाए।
उन्होंने कहा, भाजपा के नेता से 55 करोड़ के बारे में पूछना चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा ने पूंजीपतियों के 15 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए।
उन्होंने कहा, भाजपा ने नोटबंदी के नाम पर घोटाला किया। आरोपी को भाजपा में शामिल किया। सबसे ज्यादा भ्रष्ट पार्टी भाजपा है। केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उनके खिलाफ गवाह जबरदस्ती के बनाए गए हैं।केजरीवाल का जीवन दिल्लीवासियों व देश की जनता के लिए समर्पित है। 400 पार के नारे की कोई हकीकत नहीं है। भाजपा वाले 600 पार का नारा भी दे सकते हैं।
संजय सिंह ने कहा, नरेंद्र मोदी हार रहे हैं, और 2024 में जा रहे हैं। उन्होंने नारा लगाया ‘मोदी को विदा करो, महंगाई, बेरोजगारी, तानाशाही, भ्रष्टाचार को विदा करो।’ आरोप लगाया कि मोदी भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल कर रहे हैं। देश का संविधान बाबा साहब अम्बेडकर ने लिखा है, मोदी ने नहीं। जनता से ‘इंडिया गठबंधन’ को जिताने की अपील की। कहा, इंडिया गठबंधन की यदि देश में सरकार बनती है तो देश को अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.