India-Tanzania कर सकते स्थानीय मुद्राओं में व्यापार

आठ साल बाद तंजानियाई राष्ट्रपति भारत यात्रा पर

0 49

नई दिल्ली
भारत के विश्व के अन्य देशों के साथ होते मजबूत रिश्तों के बीच तंजानिया के साथ व्यापार के नए रिश्तें तैयार होंगे। आठ साल बाद तंजानियाई राष्ट्रपति की भारत यात्रा पर है। इस यात्रा से कई उम्मीदें बनी हुई है। इसी बीच कई सकारात्मक पहलु भी उभर कर सामने आए है। सोमवार को भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (ईआर) दम्मू रवि ने बताया कि भारत-तंजानिया संबंधों ने हाल के दिनों में अच्छी प्रगति दर्ज की है, यही कारण है कि आज की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। दोनों देश मिलकर रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। हम नई संभावनाएं भी तलाश रहे हैं। साथ ही सहयोग के क्षेत्र में काम करेंगे। कुछ अच्छे निर्णय भी लिए गए हैं जिसमें तय हुआ है कि दोनों देश स्थानीय मुद्राओं में व्यापार करेंगे। साथ ही तंजानिया में एक भारतीय औद्योगिक पार्क स्थापित करने और तंजानिया के युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करने का प्रस्ताव चर्चा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.