दवाओं पर GST की छूट मिलने से फार्मासिस्टों में खुशी, बोले-लम्बे समय बाद उनकी मांग पूरी हुई

DPA की बलरामपुर अस्पताल में हुई बैठक

188

Lucknow: केन्द्र सरकार ने 33 जीवनरक्षक दवाओं पर GST को 12% से घटाकर शून्य कर दिया है। इसको लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (DPA) ने शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल में एसोसिएशन सभागार में बैठक की। इसकी अध्यक्षता DPA के कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय ने की।

कैंसर, थैलेसीमिया, किडनी ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं सस्ती

अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि जो दवाएं सस्ती की गयी हैं उनसे कैंसर, थैलेसीमिया और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, तीन और जरूरी दवाओं पर भी GST को 5% से घटाकर 0% कर दिया गया है। साथ ही कुछ अन्य जरूरी दवाओं पर टैक्स को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

जरूरी उपकरणों पर GST दरें 18 से घटाकर 5 प्रतिशत हुईं

इसके अलावा शल्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा और पशु चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी उपकरणों पर GST दरें 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई हैं। वहीं, पट्टियाँ, डायग्नोस्टिक किट, रक्त ग्लूकोज मॉनिटिरंग सिस्टम जैसे मेडिकल सप्लाइज पर भी GST 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे ये सामान पहले से काफी सस्ते मिलेंगे।

लम्बे समय बाद मांग पूरी हुई

बैठक में DPA के उपाध्यक्ष उमेश मिश्र, चीफ फार्मासिस्ट सुभाष श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट अनिल श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा और चीफ फार्मासिस्ट मनमनोहन मिश्रा ने दवाओं पर छूट पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि लम्बे समय बाद उनकी मांग पूरी हुई है।

Comments are closed.