Ghazipur News: गाजीपुर ड्रेन में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

0 117

नई दिल्ली,

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर ड्रेन में एक शख्स का शव काफी सड़ी-गली हालत में मिला है। इस हालत में होने से शव की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पटपड़गंज औद्योगिक इलाके थाना पुलिस ने आस-पास के पुलिस स्टेशनों को इसकी जानकारी दे दी है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हसनपुर डिपो के सामने गाजीपुर ड्रेन मे टीम को एक शव मिलने की सूचना बुधवार सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर मिली। जांच में में पता चला कि नाले से गाद निकलने के दौरान मजदूरों को ये शव मिला। उन्होंने बताया कि शव की उम्र लगभग 40 साल है। पुलिस का कहना है कि 72 घंटे तक शव को शवगृह में रखा है, ताकि आस-पास के इलाके के गुमशुदा लोगों के परिजनों को पहचान के लिए बुलाया जा सका।

Leave A Reply