GDP ग्रोथ का आंकड़ा सच नहीं, असमानता तेजी से बढ़ रही: प्रो. नृपेंद्र मिश्रा

पूर्वांचल के 10 जिलों के युवा प्रतिनिधि हुए शामिल

13

Varanasi: रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) का दो दिवसीय नई पीढ़ी संवाद रविवार को वाराणसी के यथार्थ होटल में शुरू हुआ। इसमें पूर्वांचल के 10 जिलों के युवा प्रतिनिधि शामिल हुए।

नीचे की 50% आबादी की हालत खराब

Varanasi
Varanasi

संवाद को संबोधित करते हुए BHU के प्रो. नृपेंद्र किशोर मिश्रा ने कहा कि देश में असमानता तेजी से बढ़ रही है, ऊपरी 10% लोगों की पूंजी बढ़ रही है जबकि नीचे की 50% आबादी की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि सरकार के GDP ग्रोथ के दावे के बावजूद आम आदमी की आमदनी और रोजगार में बढ़ोतरी नहीं हो रही। 1 ट्रिलियन और 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य के लिए 19% ग्रोथ चाहिए जो दिवास्वप्न है।

सेवा का क्षेत्र रही शिक्षा को व्यापार बना दिया गया

दूसरे सत्र में उच्च शिक्षा के संकट पर प्रो. आनंद दीपायन ने कहा कि सेवा का क्षेत्र रही शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है। पूरी दुनिया में करीब 7 लाख करोड़ डॉलर का शिक्षा व्यापार है और शिक्षा, स्वास्थ्य पर बजट का शेयर लगातार घट रहा है।

प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया संचालन

Varanasi
Varanasi

संवाद का संचालन काशी विद्यापीठ के सेवानिवृत्त प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (AIPF) के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, विजय शंकर पांडेय, प्रो. श्रीकांत पांडेय, आनंद मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। आज अति पिछड़ों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आदिवासियों के अधिकारों पर भी चर्चा होगी।

Comments are closed.