बारिश के बावजूद निःशुल्क चिकित्सा शिविर में पहुंचे 150 मरीज, सभी को मिला इलाज
पद्मश्री डॉ. नवजीवन रस्तोगी ने किया शिविर का उद्घाटन
Lucknow: बारिश के बावजूद यहियागंज स्थित श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय में गुरुवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों को उपचार मिला। शिविर का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. नवजीवन रस्तोगी ने किया।
डॉक्टरों की टीम ने की जांच

शिविर में दमा, मधुमेह, स्त्री रोग, आयुर्वेद, होम्योपैथी, नेत्र और न्यूरो रोग के विशेषज्ञ मौजूद रहे। डॉ. विनय मिश्र, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. अंशुमाला रस्तोगी, डॉ. मयंक गुप्ता, डॉ. आरसी गुप्ता सहित 8 डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया।
भारी बारिश के बावजूद 4 घंटे में करीब 150 मरीज पहुंचे

लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी, महामंत्री प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद 4 घंटे में करीब 150 मरीज पहुंचे, इनमें 106 मरीजों ने डॉक्टरों से सलाह ली और 38 मरीजों की पैथोलॉजी जांच की गयीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1918 में जुगल किशोर रस्तोगी ने इस आयुर्वेदिक अस्पताल की स्थापना की थी।
60 साल तक नि:शुल्क सेवा

लगभग 80 साल तक यहां मुफ्त इलाज हुआ। परिवार की डॉ. कमला रस्तोगी ने 60 साल तक नि:शुल्क सेवा दी। कार्यकतार्ओं की कमी से यह बंद हो गया था।
Comments are closed.