चुनाव परिणाम का UP CONGRESS पर कोई असर नहीं पड़ेगा- अजय राय

चारों राज्यों का जनादेश स्वीकार करते हुए तेलंगाना की जनता को कहा धन्यवाद

0 209

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने चारों राज्यों का जनादेश स्वीकार करते हुए तेलंगाना की जनता को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा।
अजय राय ने कहा कि इन परिणामों से यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा को पूरे देश में अगर कोई पराजित कर सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। तेलंगाना में जीत के साथ तीन अन्य राज्यों में औसतन 40 प्रतिशत से अधिक मत देकर जनता ने हमपर विश्वास जताया है।

 

Leave A Reply