यूनानी फार्मासिस्ट के खाली पदों पर भर्ती शुरू कराने की मांग, आयुष मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
2014 से लंबित न्यायालयीन प्रकरण का जल्द हो निस्तारण
Lucknow: यूनानी फार्मासिस्टों के खाली पदों पर तत्काल भर्ती शुरू कराने की मांग को लेकर आयुष फार्मासिस्ट संघ उत्तर प्रदेश (रजि.) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को आयुष मंत्री से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में अमित सोनी और राजीव रहे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष अम्मार जाफरी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में अमित सोनी और राजीव शामिल रहे। जाफरी ने बताया कि बैठक में फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबित भर्ती और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
यूनानी फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर जल्द शुरू हो भर्ती प्रक्रिया
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि यूनानी फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए और 2014 से लंबित न्यायालयीन प्रकरण का निस्तारण कराया जाए। देरी के कारण अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु शिथिलीकरण का लाभ दिया जाए।
होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने पर हुई चर्चा
इसके साथ ही होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने और आयुर्वेद फार्मासिस्ट भर्ती में न्यायालयीन बाधा को दूर कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग भी रखी गई।
भर्ती में विलंब से योग्य अभ्यर्थी परेशान

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भर्ती में विलंब से योग्य अभ्यर्थी परेशान हैं, सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण जरूरी है। आयुष मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Comments are closed.