BJP ने कथित रंगभेद टिप्पणियों के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं की देशवासियों के लिए रंगभेदी टिप्पणी सीधे तौर पर हमारे देश की एकता और अखंडता को गाली देना है – वीरेन्द्र सचदेवा

0 13

नई दिल्ली 

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की कथित टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली भाजपा ने गुरूवार को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के हजारों कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर पहुंचे। और कई नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचिदेवा ने कहा कि भारत की सुन्दरता उसकी विविधता है और यही इस देश की ताकत है। हमारी संस्कृति के रुप अलग हो सकते हैं लेकिन उसका सूत्र एक ही है देश की अखंडता। जिस प्रकार कांग्रेस नेताओं ने रंगभेदी टिप्पणी की है वह सीधे तौर पर हमारे देश की एकता और अखंडता को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा दिया गया यह बयान अचानक नहीं आया है बल्कि चुनाव के तीन फेस के बाद कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है तो यह बयान आ रहे हैं।

प्रदर्शन में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी, भाजपा नेता राजकुमार चौहान, गजेन्द्र यादव, दिनेश प्रताप सिंह, विनय रावत, प्रवीण शंकर कपूर, सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान देश का अपमान है और इसे कोई भी देशवासी नहीं सहेगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भाजपा को गाली देना, मुझे गाली देना बर्दाश्त किया जायेगा लेकिन अगर देश के 140 करोड़ जनता को गाली दी जाएगी तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सैम पित्रोदा का बयान सिर्फ एक बयान नहीं है बल्कि देश का अपमान है और हर राष्ट्रवादी इस बयान के खिलाफ सड़कों पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.