बहराइच जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को पुलिस ने रोका, प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट
राम गोपाल के पीड़ित परिवारजनों से मिलने जा रहे थे दोनों नेता, 10 लाख की बजाय एक करोड़ मुआवजा देने की उठाई थी मांग
लखनऊ, इंडीन्यूज लाइन।
बहराइच हिंसा में राम गोपाल के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी को पुलिस ने रोक दिया। दोनों नेताओं के निकलने से पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को कुर्सी रोड स्थित पार्टी मुख्यालय और प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी को कैसरबाग में उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार से 10 लाख की बजाय एक करोड़ मुआवजा देने की मांग
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान मारे गए राम गोपाल के पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार से 10 लाख की बजाय एक करोड़ रूपए मुआवजा देने की मांग उठाई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह दोनों नेताओं के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा महादेव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र मौली शुक्ला, राष्ट्रीय मंत्री श्रवण मिश्रा, विशेष सलाहकार प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष बाराबंकी शिवम वर्मा, कार्यालय मंत्री प्रमोद कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता बहराइच निकलने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी पुलिस प्रशासन के लोग हिन्दू महासभा त्रिदंडी के कार्यालय और प्रवक्ता के आवास पर पहुंच गए और बहराइच जाने से रोक दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की
Related Posts

