आजमगढ़: अपर आयुक्त हुए सेवानिवृत्त, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई

सौंपे गये दायित्वों को समयबद्ध रूप से निर्वहन करना इनकी विशेषता

0 89
आजमगढ़, उपेन्द्र कुमार पांडेय।
मण्डल के अपर आयुक्त सुशील लाल श्रीवास्तव मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में अपर आयुक्त (न्यायिक) अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अपर आयुक्त को भावपूर्ण विदाई दी गयी।
समारोह को सम्बोधित करते हुए अपर आयुक्त (न्यायिक) श्री सिंह ने कहा कि मण्डल के अलावा पूर्व में कुछ जनपदों में भी वह एक साथ कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि श्री श्रीवास्तव की कार्यशैली सदैव ही उनके लिए अनुकरणीय रही है।
श्री सिंह ने कहा कि सौंपे गये दायित्वों को समयबद्ध रूप से निर्वहन करना इनकी विशेषता रही है। शासकीय सेवा की लम्बी अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया जाना कार्यों के प्रति इनकी समर्पण की भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
अपर आयुक्त सुशील लाल श्रीवास्तव ने विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यद्यपि कि अपर आयुक्त के रूप में उनका कार्यकाल बहुत की कम समय का रहा है, इसके बावजूद इतनी कम अवधि में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जो स्नेह और सम्मान दिया है वह सराहनीय है और सदैव याद रखने योग्य है।
विदाई समारोह को डीआईजी स्टाम्प विजय कुमार तिवारी, सहायक आयुक्त औषधि गोविन्द लाल गुप्ता, अपर निदेशक अभियोजन बीपी पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता ओपी पाण्डेय, सहायक शासकीय अधिवक्ता विनोद त्रिपाठी, मन्त्री सेन्ट्रल बार एसोसियेशन जय प्रकाश यादव, अधिवक्ता अजय सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पशुपालन विभाग के प्रभाकर राय ने किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी राजेश यादव, मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुहम्मद साकिब, मण्डलीय सांख्यिकी अधिकारी रजनीश कुमार सिंह, विजय प्रकाश सिंह, रामअवध, अनिल मौर्य, बृजेश पाण्डेय, रामकुमार शर्मा, मोमिन हसन, रणविजय यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे अपर आयुक्त श्री श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ, अध्यात्मिक पुस्तकें आदि भेंट कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.