UP: जागरूकता के अभाव में हेपेटाइटिस प्रभावित मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा- पार्थ सारथी सेन शर्मा
सभी गर्भवती का हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच करने के निर्देश
लखनऊ, संवाददाता।
हेपेटाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है क्योंकि जागरूकता के अभाव में इससे प्रभावित रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसलिए इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों, चिकित्सालयों, कलेक्ट्रेट आदि जगहों पर व्यापक प्रचार- प्रसार सामग्री लगायी जाये। यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दी है। वह राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कण्ट्रोल कार्यक्रम (NVHCP) के तहत सभी 75 जनपदों के NVHCP के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं जिला अस्पताल के नोडल अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
RTPCR की सुविधा उपलब्ध जिलों में वायरल लोड जांच शुरू करने के निर्देश
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रमुख सचिव ने कहा कि जिन जिलों में RTPCR की सुविधा उपलब्ध हैं वहां पर वायरल लोड जांच की सुविधा शुरू किया जाए। उन्होंने सभी गर्भवती का हेपेटाइटिस B एवं C की जांच करने के निर्देश दिए।
सभी नवजात को जन्म के 24 घंटे के भीतर HBIG का टीका लगाना सुनिश्चित करें
इसके साथ ही हेपेटाइटिस B संक्रमित शत-प्रतिशत गर्भवती का आंकड़ा मंत्रा एप पर फीड करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी गर्भवती से जन्मे सभी नवजात को जन्म के 24 घंटे के भीतर HBIG का टीका लगाना सुनिश्चित किया जाये। इसके अलावा ब्लड बैंक में जो मरीज पॉजिटिव आते हैं उनका इलाज सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिला कारागृह में बंदियों की हेपेटाइटिस की जांच की जाये और पॉजिटिव आने पर इलाज सुनिश्चित किया जाये। प्रमुख सचिव ने कहा कि दवाओं की कोई कमी नहीं है इसलिए सभी को पूर्ण इलाज दिया जाए और बचाव के सभी कदम उठाए जाएं।
हेपेटाइटिस से निपटने के लिए 2018 में शुरू किया गया था NVHCP
Related Posts