Delhi Police : करावल नगर थाने में जनसंपर्क सभा का आयोजन 

स्थानीय लोगों की ट्रैफिक जाम ,एंक्रोचमेंट, जुआ और शराब की समस्या

0 154

नई दिल्ली

करावल नगर थाने में बुधवार को स्थानीय लोगों की समस्याएं जानने के लिए ए डीसीपी सुबोध कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में एक जनसंपर्क सभा का आयोजन किया। इसमें एसीपी,थाना अध्यक्ष, अतिरिक्त थाना अध्यक्ष मौजूद के साथ रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा स्थानीय नागरिकों ने भागा लिया। इस दौरान ए डीसीपी सुबोध कुमार गोस्वामी ने लोगों से बात कर स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसमें स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक जाम ,एंक्रोचमेंट, जुआ और शराब की समस्याएं के बारे में बताया। साथ ही, महिलाओं ने पार्कों में असामाजिक तत्व बैठने की भी शिकायत की। इसके बाद गोस्वामी ने स्थानीय लोगों के साथ पुलिस स्टाफ की भी मीटिंग कर इलाके की समस्याओं के बारे में रूबरू करवाया। बीट स्टाफ ने जिम्मेदारी महसूस करते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन जनता को दिया, इससे पुलिस स्टाफ का मनोबल भी बढ़ा और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का बोध भी हुआ।

 

Leave A Reply