यूपी कांग्रेस का बड़ा आरोप- मोदी सरकार के 10 सालों में नारी पूजी नहीं बल्कि प्रताड़ित की गई!
कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को बचाने का आरोप
लखनऊ, रिपोर्टर।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, डॉ. सुधा मिश्रा एवं महिला कमेटी की प्रदेश सचिव व वॉर रूम सदस्य अनामिका यादव ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर भाजपा की मोदी व यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सिर्फ चुनाव के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा असल में बलात्कारी बचाओ, बलात्कारी भगाओ की पार्टी बन गई है। मोदी सरकार के 10 सालों में नारी पूजी नहीं बल्कि प्रताडि़त की गई। हाथरस, उन्नाव, मणिपुर, देहरादून हो या आज का कर्नाटक से स्पष्ट हो चुका है। प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता का संचालन वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने किया।![]()
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हुए सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को बचाने का प्रयास जिस तरह भाजपा कर रही है वह बहुत शर्मनाक है। यह जानते हुए कि रेवन्ना महिलाओं का शोषण कर रहे हैं भाजपा ने कुछ सीटें जीतने की खातिर ना सिर्फ उनकी पार्टी से एलायंस किया बल्कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट भी मांगे।
लखनऊ महिलाओं के खिलाफ अपराध का बना गढ़….![]()
Related Posts