केजरीवाल को जेल में डाले जाने के खिलाफ पदयात्रा, जनता से वोट देकर जवाब देने की अपील

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में डोर टू डोर पदयात्रा में शामिल हुए प्रत्याशी व AAP नेता सोमनाथ भारती व विधायक शिवचरण गोयल

0 388

नई दिल्ली, रिपोर्टर।
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के जेल में डाले जाने के जवाब को वोट से देने के संदेश को लेकर नई दिल्ली क्षेत्र में डोर टू डोर पदयात्रा निकली गई। इस पदयात्रा में नई दिल्ली से AAP नेता व लोकसभा प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने साथी विधायक शिवचरण गोयल के साथ हिस्सा लिया।


सोमनाथ भारती ने जनता को अपनी योजनाओं और निर्णयों के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का भी आग्रह किया।
मोतीनगर से विधायक शिवचरण गोयल ने इस दौरान भाजपा बीजेपी पर आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने जनता के विकास और प्रगति के वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में जनता को सच्चाई जानने का हक है और वह जानती है कि कौन उनकी बातें समझता है और कौन उनके हकों की रक्षा करता है।

इसी के साथ विधायक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किये जा रहे बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तनों की प्रशंसा की। उन्होंने केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की भी बात की और जनता से इन परिवर्तनों का समर्थन मांगा।पदयात्रा का आयोजन चोपड़ा हौजरी से फन सिनेमा तक सब्जी मंडी मेन, मोती नगर में किया गया था।

Leave A Reply