विधानसभा उपचुनाव: हिन्दू महासभा ने लखनऊ पूर्व से जयकांत दुबे को मैदान में उतारा, इनसे होगी टक्कर?

प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से आशीष सिंह ठोकेंगे ताल

0 239

लखनऊ, रिपोर्टर।
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने लखनऊ पूर्व विधानसभा के उप चुनाव में जयकांत दुबे को मैदान में उतारा है। जबकि प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से आशीष सिंह ताल ठोंकेगे।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि की सहमति के बाद आज रविवार को यूपी अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने इन दोनों प्रत्याशियों की घोषणा की।
श्री त्रिवेदी ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा लोकसभा चुनाव में भारी संख्या में प्रत्याशियों को मैदान उतारा गया है। वहीं विधायक रहे आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ के निधन के बाद लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव में जयकांत दुबे को मैदान में उतारने का निर्णय अखिल भारत हिन्दू महासभा ने किया है।
कांग्रेस पार्टी ने पार्टी प्रदेश महासचिव और लखनऊ में इस्माइलगंज से नगर निगम के पार्षद मुकेश सिंह चौहान जबकि भाजपा ने ओपी श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को यह मतदान होगा।

Leave A Reply