बच्चे के मदद के लिए आगे आए संजय सिंह, की मदद की गुहार

पहले भी एक बच्चे की करवा चुके हैं मदद

0 132

लखनऊ

दुर्भल बीमारी से पीड़ित बच्चे की मदद के लिए सांसद संजय सिंह एक ​बार फिर से मैदान में हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बच्चे की मदद के लिए सहयोग करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील की है कि मासूम बच्चे ऐसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे है, जिसका इलाज किसी सामान्य परिवार के लिए संभव नही है। सहारनपुर के मासूम भूदेव को SMA TYPE1 नाम की बीमारी है। जिसके इलाज के लिए लगभग 17 करोड़ का इंजेक्शन लगता है। आप सबकी मदद से ही इस बच्चे का जीवन बचाया जा सकता है। आप सबसे हाथ जोड़ कर प्रार्थना है इस बच्चे के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाएं।
बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली के नंगली डेरी में रहने वाले एक बच्चे की मदद के लिए सांसद संजय सिंह ने अभियान चलाया था जिसके बाद बच्चे का मदद मिल सकी थी। इस बार भी प्रयास है कि बच्चे को मदद मिल सके, ताकि उसका इलाज हो पाए।

Leave A Reply