Asha Workers दहन करेगी चेतावनी पत्र का पुतला

प्रशासन ने दी है हड़ताल खत्म करने की चेतावनी

0 135

नई दिल्ली
सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 15 हजार रुपये वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही आशा वर्कर्स गुरुवार को धरना स्थल पर चेतावनी पत्र का पुतला दहन करेगी। दिल्ली आशा वर्कर्स एसोसिएशन (दावा यूनियन) की तरफ से 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। एक दिन पहले आशा वर्कर्स ने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के सरकारी आवास के बाहर जुलूस निकाला था।
दावा यूनियन की पदाधिकारी प्रकाश देवी का कहना है कि हड़ताल के दौरान आशाओ को ANM, डाॅक्टर्स और प्रशासन द्वारा नौकरी से निकाले जाने की धमकी देने, डराने धमकाने और हड़ताल खत्म कर काम पर वापस आने का चेतावनी पत्र दिए गए हैं। इसके खिलाफ गुरुवार को आशाएं चेतावनी पत्र का पुतला दहन करेंगी।

Leave A Reply