Vande Bharat में छूटा 3.44 लाख का बैग, रेलकर्मियों व RPF ने सिंगापुर के पर्यटक को लौटाया

यात्री ने संतुष्टि जताते हुए रेलवे प्रशासन का जताया आभार

14

Varanasi/Lucknow: नई दिल्ली से वाराणसी आ रही (गाड़ी संख्या 22416) Vande Bharat Express में सिंगापुर के पर्यटक का छूटा हुआ बैग रेलवे कर्मचारियों और RPF की ईमानदारी से सुरक्षित वापस मिल गया। बैग में भारतीय और विदेशी मुद्रा मिलाकर कुल करीब 3.44 लाख रुपये थे।

ट्रेन स्टाफ अनूप और सफाईकर्मी ने कोच E-1 में एक काला बैग छूटा देखा

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, 20 नवंबर को ट्रेन के वाराणसी जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन स्टाफ अनूप कुमार और सफाई कर्मचारी करण सिंह ने कोच E-1 में एक काला बैग छूटा देखा। सूचना पर Dy.SS वकील सिंह ने RPF को बताया। उप निरीक्षक चरण सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार और कांस्टेबल अरविंद कुमार ने बैग को अपनी अभिरक्षा में लिया।

पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर बैग को सीलबंद कर सुरक्षित रखा 

जांच में बैग से 2,11,650 रुपये भारतीय मुद्रा – 500 के 423 नोट, 100 का 1 नोट और 50 का 1 नोट – मिले। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के 27 नोट, श्रीलंकाई मुद्रा के 54 नोट और सिंगापुर मुद्रा के 16 नोट मिले, जिनका अनुमानित भारतीय मूल्य करीब 1.32 लाख रुपये था। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर बैग को सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया।

कोच E-1 की सीट 33 पर नई दिल्ली से वाराणसी यात्रा कर रहे थे WEN SHENG

रेल मदद पर मिली शिकायत संख्या 202611203244 से पता चला कि बैग सिंगापुर निवासी पर्यटक LIM WEN SHENG का है, जो कोच E-1 की सीट 33 पर नई दिल्ली से वाराणसी यात्रा कर रहे थे। 21 नवंबर को LIM WEN SHENG अपने साथी दिलीप पांडेय के साथ RPF पोस्ट वाराणसी पहुंचे।

यात्री ने संतुष्टि जताते हुए रेलवे प्रशासन का आभार जताया

पहचान और दावे के सत्यापन के बाद स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता की उपस्थिति में बैग और पूरी नकदी उन्हें सुपुर्द कर दी गई। यात्री ने संतुष्टि जताते हुए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.