Lucknow: खाला बाजार में गणेश-लक्ष्मी और महाराजा हरिश्चंद्र का पूजन, सर्वसमाज के सुख-समृद्धि की कामना

रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र पर समारोह में कई प्रमुख व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी हुए शामिल

22

Lucknow: खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री गणेश व माता लक्ष्मी के साथ ही महाराजा हरिशचन्द्र का पूजन समारोह आयोजित किया गया। सुबह से ही केंद्र को फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और आम के पत्तों से सजाया गया था। पूजन स्थल पर गणेश-लक्ष्मी की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई थी।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजन की शुरुआत

Lucknow
Lucknow

पूजन की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पंडित वासुदेव ने विधि-विधान से गणेश जी का षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद माता लक्ष्मी को लाल चुनरी, कमल का फूल, अक्षत, रोली और मिठाई अर्पित की गई। इस अवसर पर केन्द्र समिति के कोषाध्यक्ष ब्रजेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष डा. रवि और व्यवस्थापक बाल कृष्ण रस्तोगी ने यजमान के रूप में सर्वसमाज के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन के दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया और जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।

लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना भी केन्द्र का उद्देश्य

इस मौके पर केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने कहा कि रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का उद्देश्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और माता लक्ष्मी सुख-समृद्धि देती हैं। हमने आज यही कामना की है कि लोग निरोग रहें और खुशहाल रहें।

गरीब और जरूरतमंद लोगों की नि:शुल्क की जाती जांच 

Lucknow
Lucknow

मीडिया प्रभारी धर्मनाथ रस्तोगी ने बताया कि केंद्र पर हर माह के अंतिम रविवार को विशेष स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया जाता है, जिसमें गरीब और जरूरतमंद लोगों की नि:शुल्क जांच की जाती है। आने वाले दिनों में इस सेवा को और भी बढ़ाया जाएगा। पूजन समारोह में कई प्रमुख व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी भी शामिल हुए।

Comments are closed.