GBCP में ‘स्पार्क 2026’ फ्रेशर्स पार्टी, AMR जागरूकता के साथ सांस्कृतिक धूम

AMR के प्रति जागरूकता रही कार्यक्रम की थीम

12

Lucknow: लखनऊ में बिजनौर स्थित गौतम बुद्ध कॉलेज ऑफ फार्मेसी (GBCP) में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी ‘स्पार्क 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के प्रति जागरूकता रहा।

नवागंतुकों का तिलक लगाकर किया स्वागत

Lucknow
Lucknow

कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। मंच पर नवागंतुकों ने रैंप वॉक, एकल-समूह नृत्य, गायन और शेरो-शायरी से प्रस्तुतियां दीं।

वशिष्ठ भट्ट मिस्टर फ्रेशर और आशना खान मिस फ्रेशर बनीं

विद्यार्थियों ने AMR के बढ़ते खतरे और एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया। प्रतियोगिता के आधार पर बी.फार्मा प्रथम वर्ष से वशिष्ठ भट्ट मिस्टर फ्रेशर और आशना खान मिस फ्रेशर चुनीं गईं, वहीं डी.फार्मा प्रथम वर्ष से मोहम्मद साजिद और प्रीति को खिताब मिला।

अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा

Lucknow
Lucknow

इस अवसर पर गौतम बुद्ध ग्रुप के चेयरमैन सोमिल कुमार कुशवाहा और निदेशक डॉ. अभिषेक ने विद्यार्थियों को संबोधित कर फार्मेसी को जिम्मेदारीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए समर्पण और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। समापन पर स्मृति चिह्न, नृत्य प्रस्तुतियों और भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Comments are closed.