डॉ. श्वेता श्रीवास्तव भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें यह सौंपी जिम्मेदारी

11

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी (BJP), उत्तर प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ. श्वेता श्रीवास्तव को सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा 31 अक्टूबर को जारी सूची में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

25 वर्षों के बाद किसी महिला का इस पद पर हुआ निर्वाचन

Lucknow
Lucknow

डॉ. श्वेता वर्तमान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), लखनऊ शाखा की मानद सचिव हैं। वर्ष 2025 में हुए चुनाव में उन्होंने भारी मतों से विजय प्राप्त की थी। लगभग 25 वर्षों के बाद किसी महिला का इस पद पर निर्वाचित होना महिला नेतृत्व की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि माना गया।

महिला सशक्तिकरण उनके कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा

अपने कार्यकाल में उन्होंने चिकित्सक हितों, संगठन की सक्रियता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। महिला सशक्तिकरण उनके कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा है- महिला स्वास्थ्य जागरूकता, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण को प्रोत्साहन और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने में उनका योगदान रहा है।

मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करूँगी डॉ. श्वेता श्रीवास्तव

नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. श्वेता ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए हृदय से आभार। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करूँगी। चिकित्सक समुदाय के हितों, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के लिए कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

Comments are closed.