GM ने किया लखनऊ-कानपुर रेलखंड का निरीक्षण, अमृत भारत स्टेशनों के कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण में DRM सुनील कुमार वर्मा सहित गति शक्ति और लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

16

Lucknow: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने शनिवार को लखनऊ-कानपुर रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ DRM सुनील कुमार वर्मा सहित गति शक्ति और लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने दी।

Lucknow
Lucknow

GM ने लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्यों की देखी प्रगति

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का मैप/ड्राइंग देखते हुए उत्तर रेलवे के GM राजेश कुमार पांडेय, साथ में DRM सुनील कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का मैप/ड्राइंग देखते हुए उत्तर रेलवे के GM राजेश कुमार पांडेय, साथ में DRM सुनील कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी।

समर्थ गुप्ता के मुताबिक, GM ने लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्यों की प्रगति देखकर निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद वे मानक नगर स्टेशन पहुंचे, जहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे उन्नयन कार्यों का जायजा लिया।

उन्नाव स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी लिया जायजा

निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के GM राजेश कुमार पांडेय, साथ में DRM सुनील कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी।
निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के GM राजेश कुमार पांडेय, साथ में DRM सुनील कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी।

तत्पश्चात महाप्रबंधक ने उन्नाव स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्टेशन बिल्डिंग निर्माण, पुनर्विकास कार्यों, प्रतीक्षालयों और अन्य यात्री सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समय-सीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को भी सम्बोधित किया।

अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

Lucknow
Lucknow

निरीक्षण के अगले क्रम में उन्होंने कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष, प्लेटफार्म नंबर-1 पर फर्श निर्माण, यात्री सुविधाओं और स्टेशन बिल्डिंग के कार्यों का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने मीडिया से बातचीत में पुनर्विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार की जानकारी साझा की।

Lucknow
Lucknow

रेलपथ की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Lucknow
Lucknow

इसके बाद कानपुर-लखनऊ रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलपथ की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अमौसी स्टेशन के निकट समपार संख्या 78 पर उन्होंने कार्यरत गैंगमैनों से बातचीत की और ट्रैक रखरखाव की जानकारी ली।

NRMU के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा ने सौंपा ज्ञापन

GM को ज्ञापन देते NRMU के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा
GM को ज्ञापन देते NRMU के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा

लखनऊ स्टेशन पर NRMU के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा ने यूनियन के अन्य पदाधिकारियों के साथ GM से मुलाकात कर कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।

Lucknow
Lucknow

Comments are closed.