लखनऊ: KGMU के लिंब सेंटर में व्हीलचेयर दान, हादसे में अंग खोने वाले मरीजों को मिलेगी मदद
रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र ने सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान को दान किया व्हीलचेयर
Lucknow: किसी हादसे के कारण शरीर का अंग खो देने वाले मरीज के लिए गैर सरकारी संगठनों ने हाथ बढ़ाया है। इसी क्रम में लखनऊ के खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र ने सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान को व्हीलचेयर दान किया है।
आगे भी दी जाएगी और व्हीलचेयर
इस दौरान समिति के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के संरक्षक हरि जीवन रस्तोगी ने बताया कि आर्टिफिशियल लिंब सेंटर मेडिकल कॉलेज (KGMU) में व्हीलचेयर दान दी गई है। जरूरत के हिसाब से आगे भी और व्हीलचेयर दी जाएगी।
मौके पर ये पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद
मौके पर अध्यक्ष विष्णु वल्लभ, उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी, डॉ. रवि, मंत्री अमित तथा सह मंत्री प्रमोद एवं हर्ष तथा कोषाध्यक्ष बृजेंद्र दान देते समय उपस्थित रहे।
Comments are closed.