दोस्तों संग घूमने निकले युवक की इंदिरा नहर में डूबने से मौत, घर नहीं लौट सका मोहित

मौके पर पहुंची BBD पुलिस और NDRF की टीम

23

Lucknow, (Mukesh Kumar/Ram Singh): BBD में दोस्तों संग घूमने निकले मोहित कश्यप (18) की रविवार को इंदिरा नहर में डूबने से मौत हो गई। मौके पर BBD पुलिस और NDRF की टीम पहुंची। BBD थाना प्रभारी के मुताबिक, मोहित के शव को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

मोहित की मौत से उसके घर में मचा कोहराम 

इधर, मोहित के मौत की सूचना मिलते ही उसके चिनहट में नंदपुर स्थित घर पर कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जो उत्तरधौना में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि ऑटो पलटने की घटना के बाद लक्ष्मी प्रसाद कश्यप का बेटा मोहित अपने दोस्तों संग घूमने निकला था। इसी दौरान उसकी इंदिरा नहर डूबने से मौत हो गई।

तनाव से गुजर रहा था मोहित

परिजनों के अनुसार, मोहित पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बताया गया कि वह अपनी बहन मोहिनी के प्रेम-प्रसंग को लेकर परेशान रहता था। हालांकि, मोहित की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मोहित की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में सबसे बड़े मोहित की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

Comments are closed.